Home रोजगार समाचार HP Jobs: जल शक्ति विभाग में 10 पदों पर भर्ती, 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए मौका, 04 जुलाई तक करें आवेदन

HP Jobs: जल शक्ति विभाग में 10 पदों पर भर्ती, 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए मौका, 04 जुलाई तक करें आवेदन

by Dainik Janvarta
0 comment

राजगढ़ में निकली 10 पदों पर भर्ती, 04 जुलाई तक करें आवेदन, 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

नाहन/राजगढ़। सिरमौर के युवाओं के लिए नौकरी का एक अच्छा अवसर सामने आया है। जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर 10 पदों पर भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 04 जुलाई निर्धारित की गई है।

जल शक्ति विभाग की इस भर्ती में पैरा पम्प चालक, पैरा फिटर और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार डाक के माध्यम से या स्वयं कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

10 पदों पर होगी भर्ती

अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति मंडल राजगढ़ ने बताया कि विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए कुल 10 पद अंशकालीन आधार पर भरे जाएंगे।

पैरा पम्प चालक – 04 पद

02 पद अनारक्षित

01 पद अनुसूचित वर्ग

01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग

पैरा फिटर – 02 पद

01 पद अनुसूचित वर्ग

01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग

बहुउद्देशीय कार्यकर्ता – 04 पद

02 पद अनारक्षित

01 पद अनुसूचित वर्ग

01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग

क्या होनी चाहिए योग्यता?

पैरा पम्प चालक:
मान्यता प्राप्त आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप ऑपरेटर या पंप संचालन एवं रखरखाव ट्रेड में प्रमाण पत्र तथा न्यूनतम 10वीं पास।

पैरा फिटर:
मान्यता प्राप्त आईटीआई से फिटर ट्रेड में प्रमाण पत्र और न्यूनतम 10वीं पास।

बहुउद्देशीय कार्यकर्ता:
राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 8वीं पास।

आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेज

आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

इतना मिलेगा मानदेय

पैरा पम्प चालक – ₹7,100 प्रतिमाह

पैरा फिटर – ₹7,100 प्रतिमाह

बहुउद्देशीय कार्यकर्ता – ₹6,000 प्रतिमाह

इन पदों पर प्रतिदिन 6 घंटे के लिए अंशकालीन आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

04 जुलाई तक करें आवेदन

पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार 04 जुलाई, 2026 तक अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित डाक द्वारा अथवा स्वयं जल शक्ति मंडल राजगढ़ कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.