Home शिक्षा हिमाचल में NEET के छात्रों को HRTC की बड़ी सौगात, अभ्यर्थियों को 3 दिन मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा

हिमाचल में NEET के छात्रों को HRTC की बड़ी सौगात, अभ्यर्थियों को 3 दिन मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा

by Dainik Janvarta
0 comment

NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, परीक्षा देने जाना होगा आसान; HRTC ने शुरू की मुफ्त यात्रा सुविधा

शिमला। नीट परीक्षा देने जा रहे हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अभ्यर्थियों को तीन दिनों तक मुफ्त यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।

एचआरटीसी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 20 जून से 22 जून तक उपलब्ध रहेगी।

निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल एचआरटीसी की साधारण बसों में ही लागू होगी। यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों को अपना नीट एडमिट कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। यही दस्तावेज उनकी पहचान, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र के सत्यापन का आधार बनेगा।

अधिकारियों के अनुसार मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल एक बार परीक्षा केंद्र जाने और एक बार वापस लौटने के लिए मान्य होगी। किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए बस कंडक्टर एडमिट कार्ड पर आवश्यक प्रविष्टि करेंगे।

एचआरटीसी ने सभी इकाइयों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करें। साथ ही कंडक्टरों को प्रत्येक अभ्यर्थी की यात्रा का रिकॉर्ड निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर संबंधित यूनिट कार्यालय में जमा करवाना होगा। इसके बाद सभी आंकड़ों को संकलित कर प्रधान कार्यालय भेजा जाएगा, जिसमें यात्रा की तारीख, लाभान्वित अभ्यर्थियों की संख्या और किराया राशि का पूरा विवरण शामिल रहेगा।

उप प्रबंधक (सीपी/आईटी) राजेश शर्मा द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपनी परीक्षा में शामिल हो सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.