Home हादसा नाहन: आईटीआई जा रहे युवक को तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर हुआ घायल

नाहन: आईटीआई जा रहे युवक को तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर हुआ घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

बिक्रमबाग में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, आईटीआई जा रहा युवक घायल

नाहन (सिरमौर)। नाहन विकासखंड के बिक्रमबाग क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की लापरवाही सामने आई है। आईटीआई जा रहे एक युवक की बाइक को टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना नाहन में दर्ज शिकायत के अनुसार अमन कुमार निवासी गांव एवं डाकघर विक्रम बाग, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने बताया कि वह 15 जून की सुबह करीब 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल (एचपी 18ए-5157) पर आईटीआई नाहन जा रहा था।

जब वह खजुरना-विक्रम बाग मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर के समीप पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर (एचआर 58ई-7340) ने कथित रूप से तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमन कुमार बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जांच की तथा टिप्पर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.