Home हादसा कालाअंब: मोगीनंद में हाईवे 07 पर पलटा माल से लदा ट्रक! साइड देते ही बिगड़ा संतुलन, चालक घायल

कालाअंब: मोगीनंद में हाईवे 07 पर पलटा माल से लदा ट्रक! साइड देते ही बिगड़ा संतुलन, चालक घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में बड़ा हादसा टला: हाईवे पर पलटा मालवाहक ट्रक, चालक घायल

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक कालाअंब के मोगीनन्द स्कूल के समीप मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब से राजपुरा (पंजाब) माल लेकर जा रहा एक ट्रक मोगीनन्द क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि चालक ने सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ट्रक के पलटते ही चालक वाहन के भीतर फंस गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के कारण बाधित हुए यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह दूसरे वाहन को साइड देते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ना मानी जा रही है। हालांकि पुलिस दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.