Home शिक्षा कफोटा में शिक्षा की बड़ी उपलब्धि! साइंस लैब सहित 10 अन्य लैब्स शुरू, 250+ मॉडल से पढ़ेंगे छात्र; मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया उद्घाटन

कफोटा में शिक्षा की बड़ी उपलब्धि! साइंस लैब सहित 10 अन्य लैब्स शुरू, 250+ मॉडल से पढ़ेंगे छात्र; मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया उद्घाटन

by Dainik Janvarta
0 comment

कफोटा में शुरू हुईं 11 अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, अब 250 से अधिक मॉडलों से पढ़ेंगे छात्र

नाहन, 16 जून। सिरमौर के सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित की पढ़ाई को नई दिशा देने के लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा स्कूल में 11 आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया गया। इन प्रयोगशालाओं में 250 से अधिक शैक्षणिक मॉडल स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के कठिन सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से समझने में मदद मिलेगी।

उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इसके साथ ही जिले की अन्य 10 विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं गणित विषयों पर तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया।

मंत्री ने बताया कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत प्रत्येक प्रयोगशाला पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सभी प्रयोगशालाओं में एक-एक शिक्षक की नियुक्ति भी की गई है, ताकि विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

उन्होंने कहा कि इन प्रयोगशालाओं में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित से संबंधित नियम, तर्क, सूत्र और अवधारणाएं आधुनिक तरीकों से समझाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों की इन विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनकी सीखने की क्षमता में भी सुधार होगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। उन्होंने दावा किया कि सीबीएसई प्रणाली लागू होने के बाद सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 20 विद्यालयों में 2,500 से अधिक डेस्क उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, भवन और खेल मैदान जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

मंत्री ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि जिला सिरमौर के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई टीजीटी आर्ट्स भर्ती परीक्षा में चयनित 425 अभ्यर्थियों में से 102 अभ्यर्थी सिरमौर जिले से हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नेस्ले जिज्ञासा परियोजना की प्रबंधक मीनाक्षी, जयदीप, अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विजय राघव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि को शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, बीडीओ तिलोरधार राजेश नेगी, एपीएमसी अध्यक्ष सीताराम शर्मा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शिलाई कल्याण धामटा, जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

▪️हिमाचल की मुख्य खबरें

▪️पांवटा साहिब क्राइम न्यूज़

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.