Home क्राइम पांवटा साहिब में सड़क जाम करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; 2 घंटे तक ठप रहा ट्रैफिक

पांवटा साहिब में सड़क जाम करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; 2 घंटे तक ठप रहा ट्रैफिक

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में सड़क जाम पर पुलिस की कार्रवाई: 2 घंटे ठप रहा ट्रैफिक, मामला दर्ज

पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्वकर्मा चौक पर सड़क जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे करीब दो घंटे तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर थाना पांवटा साहिब की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि कुछ व्यक्तियों ने नाहन-पांवटा मार्ग, विश्वकर्मा चौक-रामपुरघाट मार्ग तथा विश्वकर्मा चौक-कुल्हाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को कई बार समझाकर मार्ग खोलने और यातायात सामान्य करने का आग्रह किया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी नहीं माने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। इस दौरान लगभग दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने संयम गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-9, देवीनगर, पांवटा साहिब, उनके साथी हिमांशु तथा अन्य 15 से 20 लोगों पर भीड़ एकत्र कर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोप पाए हैं।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.