Home हादसा Paonta Sahib Accident: गलत दिशा से आई तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिलासपुर का युवक घायल

Paonta Sahib Accident: गलत दिशा से आई तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिलासपुर का युवक घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार थार का कहर, डिवाइडर पार कर स्कूटी को मारी टक्कर

हादसे में बिलासपुर निवासी युवक घायल, पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के तारुवाला क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। आरोप है कि तेज रफ्तार थार वाहन गलत दिशा से आकर डिवाइडर पार करते हुए स्कूटी से टकरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-08, तारुवाला ने बताया कि 12 जून 2026 को शाम करीब 6 बजे गिल फिलिंग सेंटर, तारुवाला के समीप एक थार (HP17J-4988) तेज गति से गलत दिशा में आई और डिवाइडर पार करते हुए स्कूटी (PB65AF-1334) से टकरा गई।

हादसे में स्कूटी चालक पंकज ठाकुर निवासी भगतपुर, जिला बिलासपुर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थार चालक जसप्रीत सिंह निवासी हरिओम कॉलोनी, तारुवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.