Home क्राइम Solan News: कपड़ों की दुकान से चल रहा था नशे का कारोबार! पुलिस रेड में 94 पुड़ियों में 300 ग्राम गांजा बरामद

Solan News: कपड़ों की दुकान से चल रहा था नशे का कारोबार! पुलिस रेड में 94 पुड़ियों में 300 ग्राम गांजा बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

कपड़ों की दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! पुलिस ने मारी रेड, 94 पुड़ियों में मिला गांजा

बद्दी (सोलन)। रेडीमेड कपड़ों की दुकान में ग्राहकों को कपड़े बेचने के साथ-साथ नशे का कारोबार भी चल रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी, टीम ने तुरंत छापा मारा और दुकान के भीतर से गांजे की खेप बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरोटीवाला पुलिस ने झाड़माजरी स्थित हिमलैंड सिटी मार्केट में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर दबिश देकर 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरोटीवाला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमलैंड सिटी मार्केट में स्थित एक दुकान से अवैध रूप से गांजे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और दुकान पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान के भीतर से 94 छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक किया गया कुल 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने मौके पर मौजूद दुकान संचालक प्रकाश चंद निवासी गांव ढाणा, मानपुरा, तहसील बद्दी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.