Home शिक्षा HPU-SPU Result 2026: इंतजार खत्म! एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी ने जारी किए प्रवेश परीक्षा परिणाम, तुरंत करें चेक

HPU-SPU Result 2026: इंतजार खत्म! एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी ने जारी किए प्रवेश परीक्षा परिणाम, तुरंत करें चेक

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: HPU और SPU ने जारी किए प्रवेश परीक्षा परिणाम, हजारों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म

उच्च शिक्षा में दाखिले का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एचपीयू प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एमबीए, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम), एमए भूगोल तथा एसआईएलबी सोलन कैंपस में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने सफल अभ्यर्थियों को आगामी प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट सूची, काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित अपडेट नियमित रूप से वेबसाइट पर देखने की सलाह दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जून माह में आयोजित इन प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित विभागों अथवा विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं।

वहीं, सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने भी विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 1 जून से 5 जून तक कुल 14 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

एसपीयू प्रशासन ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर परिणाम संबंधी सूचना भेज दी गई है। विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र में दर्ज ई-मेल के माध्यम से रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दोनों विश्वविद्यालयों द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आगामी मेरिट सूची, काउंसलिंग प्रक्रिया और प्रवेश कार्यक्रम पर टिकी हुई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.