Home हादसा कालाअंब: मोगीनंद में ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया 10 साल का मासूम, सलानी नदी में जा रहा था नहाने

कालाअंब: मोगीनंद में ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया 10 साल का मासूम, सलानी नदी में जा रहा था नहाने

by Dainik Janvarta
0 comment

मोगीनंद में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब की ग्राम पंचायत मोगीनंद में स्थित सलानी नदी में एक 10 वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि मोगीनंद स्थित डेहा (सपेरा) बस्ती में रहने वाले देवदत्त का 10 वर्षीय पुत्र सोनू शुक्रवार को दोपहर के समय सलानी नदी में नहाने जा रहा था। इसी बीच वह अचानक पास से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.