Home समस्या HRTC कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 25 जून से बसें हो सकती हैं बंद, वेतन और एरियर को लेकर सरकार को चेतावनी

HRTC कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 25 जून से बसें हो सकती हैं बंद, वेतन और एरियर को लेकर सरकार को चेतावनी

by Dainik Janvarta
0 comment

Hamirpur News: 24 जून तक मांगें नहीं मानीं तो 25 जून को थम सकते हैं HRTC के पहिए, कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी

“समय पर वेतन नहीं, एरियर भी लंबित और सुविधाओं का इंतजार।”

HRTC कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए 25 जून से बसें खड़ी करने की चेतावनी दे दी है।

हमीरपुर। हमीरपुर में शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) चालक और परिचालक यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।

धरना-प्रदर्शन में चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह और परिचालक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र सिंह भी शामिल हुए। यूनियन नेताओं ने कहा कि निगम के करीब 12 हजार कर्मचारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

मान सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चालक और परिचालकों को मिलने वाली लगभग 50 हजार रुपये की एरियर किस्त अब तक जारी नहीं की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों को वर्दियां उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं तथा ओवरटाइम और मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबित पड़ा है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार सरकार और निगम प्रबंधन के समक्ष मुद्दे उठाए गए, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। इसी कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 जून तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 25 जून को प्रदेशभर में बसों का संचालन प्रभावित किया जा सकता है। यूनियन का कहना है कि यह प्रदर्शन सरकार और निगम प्रबंधन का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया है।

धरने से पहले आयोजित गेट मीटिंग में भी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.