Home रोजगार समाचार HPPSC Result 2026: मेडिकल ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट घोषित, 162 अभ्यर्थियों का चयन, 70 पद खाली

HPPSC Result 2026: मेडिकल ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट घोषित, 162 अभ्यर्थियों का चयन, 70 पद खाली

by Dainik Janvarta
0 comment

HPPSC Result: मेडिकल ऑफिसर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 232 में से 162 अभ्यर्थियों का चयन; 70 पद खाली

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे सैकड़ों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए (जॉब ट्रेनी) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। खास बात यह है कि विज्ञापित 232 पदों में से केवल 162 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है, जबकि 70 पद पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण रिक्त रह गए हैं।

Result यहाँ देखें 👉 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग मेडिकल ऑफीसर रिजल्ट 2026

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पदों को भरने के लिए 15 नवंबर 2025 को भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद 22 फरवरी 2026 को स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) आयोजित किए गए। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर 299 अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए बुलाया गया था। यह प्रक्रिया 1 जून से 11 जून 2026 तक चली, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की गई।

सामान्य वर्ग के सभी पद भरे


आयोग ने सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित सभी 49 पदों को भर दिया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) के 14, अनुसूचित जनजाति (ST) के 7, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 20 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं वार्ड ऑफ एक्स-सर्विसमैन श्रेणी के 59 पदों पर भी उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

70 पद खाली रहने की यह रही वजह

HPPSC के अनुसार कई आरक्षित श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके, जिसके कारण कुल 70 पद रिक्त रह गए। इनमें ऑर्थो फिजिकली हैंडीकैप्ड, एक्स-सर्विसमैन तथा वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर श्रेणियों के पद शामिल हैं। आयोग ने बताया कि इन श्रेणियों में पर्याप्त योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण पद नहीं भरे जा सके।

श्रेया वालिया ने हासिल किया पहला स्थान

जारी मेरिट सूची में श्रेया वालिया ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर श्रेया चंदेल और तीसरे स्थान पर शगुन शर्मा रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची में रविकांत, शिवानी शर्मा, साक्षी ठाकुर, शुभांगी, आरती, दिव्या चौहान और राकेश कुमार सहित कुल 162 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

42 पदों को अन्य श्रेणियों में किया गया समायोजित

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व सैनिक आश्रित (Ward of Ex-Servicemen) श्रेणी में पर्याप्त पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण 42 पदों को संबंधित अवशिष्ट श्रेणियों में स्थानांतरित कर भरा गया है। इनमें 24 पद सामान्य वर्ग, 8 एससी, 5 एसटी तथा 5 ओबीसी श्रेणी को आवंटित किए गए। यह प्रक्रिया राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनाई गई।

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे विस्तृत परिणाम उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में परिणाम में संशोधन का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.