Home क्राइम Paonta Sahib: कार में घूम रहे थे 3 युवक, पुलिस ने रोका तो निकला 9.22 ग्राम चिट्टा

Paonta Sahib: कार में घूम रहे थे 3 युवक, पुलिस ने रोका तो निकला 9.22 ग्राम चिट्टा

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में कार से चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 09.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने एक बार फिर क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार की पोल खोल दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कार नंबर HP44A-1338 नाहन की ओर से बद्रीपुर चौक होकर शिलाई रोड की तरफ आ रही है और उसमें चिट्टा/हेरोइन मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बद्रीपुर क्षेत्र में नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोक लिया। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। चालक ने अपनी पहचान सूरज ठाकुर पुत्र स्वर्गीय घनश्याम, निवासी सुलाणा, तहसील चुराह, जिला चंबा, हाल निवासी शिलाई के रूप में बताई। उसके साथ आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अखिल पुत्र बाबू राम, निवासी धकोली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर तथा पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र नरेश चंद, निवासी धकोली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर बताया।

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 09.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.