Home क्राइम नाहन में खूनी संघर्ष: पारिवारिक सम्पत्ति विवाद! भाई ने दराट से किया हमला, अंगूठा कटकर हुआ अलग

नाहन में खूनी संघर्ष: पारिवारिक सम्पत्ति विवाद! भाई ने दराट से किया हमला, अंगूठा कटकर हुआ अलग

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दराट से हमला कर काटा अंगूठा; दो आरोपी हिरासत में

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के बड़ा चौक में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति पर तेजधार दराट से हमला कर दिया गया। हमले में पीड़ित का अंगूठा कट गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय रत्न लाल, निवासी रतन भवन, रानीताल, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जून 2026 को वह बड़ा चौक स्थित अपनी दुकान में मजदूर हरप्रीत सिंह और हरजीत सिंह से सफाई का कार्य करवा रहा था।

इसी दौरान उसका छोटा भाई दुर्गेश और उसके दिवंगत भाई राज कुमार की पत्नी नीलम वहां पहुंचे और काम रुकवाने को लेकर बहस करने लगे। आरोप है कि बहस के दौरान दुर्गेश सामने स्थित एक जूस की दुकान से नारियल काटने वाला तेजधार दराट उठा लाया, जबकि नीलम ने राम प्रकाश को घेर लिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद दुर्गेश ने पीछे से राम प्रकाश की गर्दन पर दराट से दो वार किए। इस दौरान बचाव करते समय राम प्रकाश के दाहिने हाथ का अंगूठा तेजधार हथियार की चपेट में आ गया, जिससे वह कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा है कि कटा हुआ अंगूठा घटनास्थल के आसपास कहीं गिर गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना नाहन ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.