Table of Contents
कालाअंब के उद्योगपतियों को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व का साथ! औद्योगिक समस्याओं पर हुई बड़ी चर्चा
लघु उद्योग भारती के शीर्ष पदाधिकारियों ने दिए अहम संकेत
कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
नाहन (सिरमौर)। लघु उद्योग भारती, कालाअंब इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र प्रभारी अरविंद धूमल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, महामंत्री अश्वनी गर्ग व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल कालाअंब पहुंचे, जहां स्थानीय उद्यमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
हालांकि वरिष्ठ पदाधिकारियों का मुख्य कार्यक्रम पांवटा साहिब में नई इकाई के गठन के लिए निर्धारित था, लेकिन कालाअंब इकाई के विशेष आग्रह पर उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच कालाअंब में अल्प प्रवास कर स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
बैठक के दौरान कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उद्योगों के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों की रक्षा, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन स्थानीय उद्योगों के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव राकेश अग्रवाल, अजय गर्ग, अमन दुग्गल, वित्तीय सलाहकार नवरत्न देव, उपाध्यक्ष राजीव तिवारी एवं एस.के. भार्गव, कोषाध्यक्ष के.सी. पारीक सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के उद्योगपति उपस्थित रहे।
