Home हादसा पांवटा साहिब: सूरजपुर स्थित फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा! लिफ्ट में फंसकर युवक की मौत, कंपनी प्रबंधन पर मामला दर्ज

पांवटा साहिब: सूरजपुर स्थित फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा! लिफ्ट में फंसकर युवक की मौत, कंपनी प्रबंधन पर मामला दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur News: फैक्ट्री की लिफ्ट बनी मौत का कारण, काम के दौरान युवक की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के सूरजपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। काम के दौरान अचानक लिफ्ट चलने से एक युवक उसमें फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने हादसे के लिए कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत सूरजपुर स्थित पेस बायोटेक (Pace Biotech) कंपनी में कार्यरत एक युवक की लिफ्ट दुर्घटना में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शोएब खान पुत्र अजमेर अली निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि वह पेस बायोटेक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता है। उसने बताया कि अरमान खान पुत्र सुल्तान मोहम्मद निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, कंपनी में काम करता था। उसका कार्य तैयार माल को वाहनों में लोड करना तथा सामान को लिफ्ट के माध्यम से ऊपर-नीचे पहुंचाना था।

शिकायत के अनुसार, सोमवार को अरमान खान सामान को लिफ्ट के जरिए नीचे भेजने के लिए उसमें रख रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट नीचे की ओर चल पड़ी, जिससे उसका शरीर लिफ्ट और फर्श के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए जेसी जुनेजा अस्पताल, सूरजपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों में कमी के कारण हुआ है। पुलिस थाना माजरा ने शिकायत के आधार पर कंपनी प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.