Home राज्य Himachal News: हाईकोर्ट पहुंच विवाद पर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, 9 सदस्यीय समिति गठित, 7 दिन में देगी रिपोर्ट।

Himachal News: हाईकोर्ट पहुंच विवाद पर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, 9 सदस्यीय समिति गठित, 7 दिन में देगी रिपोर्ट।

by Dainik Janvarta
0 comment

अदालतों तक पहुंच विवाद पर सरकार सख्त, नौ सदस्यीय समिति गठित; सात दिन में देगी रिपोर्ट

हाईकोर्ट और जिला अदालत तक पहुंच को लेकर चल रहे विवाद पर हिमाचल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित कर सात दिनों के भीतर समाधान सुझाने वाली रिपोर्ट मांगी है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला स्थित उच्च न्यायालय और जिला अदालत परिसर तक पहुंच से जुड़े सील एवं प्रतिबंधित मार्गों के मुद्दे के समाधान के लिए नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार समिति तत्काल प्रभाव से अपना कार्य शुरू करेगी और सात दिनों के भीतर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

सरकार द्वारा गठित इस समिति की अध्यक्षता राज्य के महाधिवक्ता अनुप रत्न करेंगे। समिति में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हमेंदर सिंह चंदेल, पूर्व महाधिवक्ता श्रवण डोगरा, अशोक शर्मा तथा बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य संजीव भूषण को भी शामिल किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार समिति अदालत परिसरों तक अधिवक्ताओं की सुगम पहुंच के संदर्भ में सील और प्रतिबंधित मार्गों से जुड़ी सभी परिस्थितियों का गहन अध्ययन करेगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस तथा अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श कर व्यावहारिक और दीर्घकालिक समाधान के लिए अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी।

समिति के संयोजक के रूप में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव आशीष सिंहमार को नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय के डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर), उपायुक्त शिमला और पुलिस अधीक्षक शिमला भी समिति के सदस्य होंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि समिति को आवश्यक सचिवीय और समन्वय संबंधी सहयोग गृह विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। माना जा रहा है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर अदालत परिसरों तक पहुंच को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का स्थायी और संतुलित समाधान निकल सकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.