कालाअंब में जाम से मिलेगी राहत!
टोल बैरियर पर प्रशासन का बड़ा फैसला, हटाया जाएगा प्रवेश द्वार
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एंट्री टैक्स बैरियर पर लगने वाले भारी जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की पांच सदस्यीय टीम ने मौके का निरीक्षण कर जाम के कारणों का जायजा लिया और समस्या के स्थायी समाधान पर विचार-विमर्श किया।
निरीक्षण टीम में एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रचित शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने कालाअंब टोल टैक्स बैरियर क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात बाधित होने के प्रमुख कारणों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बैरियर पर निर्मित प्रवेश द्वार के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे विशेषकर भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान जाम की स्थिति पैदा होती है। इस समस्या को देखते हुए टीम ने मौजूदा प्रवेश द्वार को हटाने का निर्णय लिया है।
एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि प्रवेश द्वार के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार को हटाकर सड़क को पूरी तरह खोला जाएगा ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को स्वीकृति हेतु भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में एनएच-07 के फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान उपलब्ध स्थान और आवश्यकताओं के अनुसार प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण प्रस्तावित रहेगा। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से कालाअंब में लंबे समय से बनी जाम की समस्या में काफी हद तक राहत
