Home क्राइम पांवटा साहिब में बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बरामद

पांवटा साहिब में बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में बाइक चोरी का खुलासा, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को जमानत पर छोड़ा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस की तेज कार्रवाई से शिकायतकर्ता को उसकी बाइक वापस मिल गई।

जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार (26) पुत्र मलखान सिंह, निवासी कस्बा एवं तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में गुज्जर कॉलोनी, पांवटा साहिब में किराए पर रह रहे हैं, ने थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UK07FQ-3738) को 29 मई की रात घर के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब उन्होंने बाइक को देखा तो वह वहां से गायब थी।

शिकायत के आधार पर थाना पांवटा साहिब में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले की पड़ताल की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने गुज्जर कॉलोनी, पांवटा साहिब से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस टीम ने आरोपी सुरजीत सिंह (30) पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव मलियों, डाकघर माजरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.