Home राजनीति BDC Election Result: कालाअंब में रीना रानी की ऐतिहासिक जीत, त्रिलोकपुर में 40 वोटों से जीते कर्म सिंह

BDC Election Result: कालाअंब में रीना रानी की ऐतिहासिक जीत, त्रिलोकपुर में 40 वोटों से जीते कर्म सिंह

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब बीडीसी चुनाव में मतदाताओं ने नए चेहरे पर जमकर भरोसा जताया, रीना रानी ने रिकॉर्ड 2414 वोट लेकर शानदार जीत दर्ज की।

वहीं त्रिलोकपुर वार्ड में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां कर्म सिंह ने महज 40 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर की पंचायत समिति नाहन के वार्ड संख्या -07 कालाअंब, मोगीनंद व नागल – सकेती से रीना रानी बीडीसी सदस्य बनी। वार्ड संख्या -07 कालाअंब में दो नई पंचायतों मोगीनंद और नागल – सकेती को भी सम्मिलित किया गया है, जो पहले ग्राम पंचायत कालाअंब का ही हिस्सा थी।

रीना रानी को कुल 2414 मत हासिल हुए, जबकि शालू को 625 और सुदेश को 471 मत मिले। भारी मतों से जीतने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। तीनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने नए चेहरे रीना रानी पर विश्वास जताते हुए भारी बहुमत दिया।

दूसरी ओर वार्ड संख्या -08 त्रिलोकपुर में बीडीसी सदस्य पद के लिए मात्र दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में थे। इनमें से कर्म सिंह ने 40 मतों से विजय हासिल की। कर्म सिंह को कुल 998 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजकुमार को 958 मत मिले। दोनों के बीच बहुत कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

वार्ड नंबर -06 बिक्रमबाग में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से संजीव कुमार ने 750 मत हासिल करके चुनाव जीता। उनके प्रतिद्वंदीयों में एहजाज खान को 504, जयदीप सिंह को 308, शकील मोहम्मद को 531, संगीत तोमर को 273 और सलीम मोहम्मद को 393 वोट मिले।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.