Table of Contents
शिलाई और कमरऊ विकास खंड के पंचायत समिति चुनाव परिणाम घोषित
सिरमौर के शिलाई और कमरऊ विकास खंडों में पंचायत समिति चुनाव के नतीजे घोषित, कई नए चेहरे पहुंचे पंचायत समिति में। वार्डवार परिणामों के बाद समर्थकों में खुशी की लहर, विजेताओं को बधाई देने का सिलसिला शुरू।
नाहन/शिलाई। सिरमौर जिले के विकास खंड शिलाई तथा विकास खंड कमरऊ (तिलोरधार) के पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूरी होने के बाद संबंधित वार्डों से विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विकास खंड कमरऊ (तिलोरधार) पंचायत समिति परिणाम
वार्ड नंबर-1 जामना से दयाल सिंह, वार्ड नंबर-2 कांडो च्योग से अनिल कुमार, वार्ड नंबर-3 शरली मानपुर से पिंकी, वार्ड नंबर-4 ठोंठा झाखल से अनिता, वार्ड नंबर-5 टटियाणा से प्रियंका देवी, वार्ड नंबर-6 शिल्ला से नेतर सिंह, वार्ड नंबर-7 दुगाना से अंजू शर्मा चुनाव जीते।
वार्ड नंबर-8 शमाह पमता से वंश, वार्ड नंबर-9 कमरऊ से विपुल शर्मा, वार्ड नंबर-10 कांठी मशवा से बिमला देवी, वार्ड नंबर-11 सखौली से सोहन सिंह, वार्ड नंबर-12 चांदनी से रीमा देवी, वार्ड नंबर-13 भजौन से नीमा देवी, वार्ड नंबर-14 सतौन से सतपाल तथा वार्ड नंबर-15 पौका से भागवंती निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विकास खंड शिलाई पंचायत समिति परिणाम
वार्ड नंबर-1 जरवा जुनेली से राकेश कुमार, वार्ड नंबर-2 अज्रौली से मनोज, वार्ड नंबर-3 कोटी बौंच से विद्या देवी, वार्ड नंबर-4 रास्त से रविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-5 झकांडो से रोहित, वार्ड नंबर-6 कांडो भट्टनोल से बालक राम, वार्ड नंबर-7 बांदली से वीरेंद्र सिंह विजयी घोषित किए गए हैं।
वहीं, वार्ड नंबर-8 बालीकोटी से विनिता देवी, वार्ड नंबर-9 ग्वाली से बबली, वार्ड नंबर-10 शिलाई से रितेश, वार्ड नंबर-11 कुंहट से कुसुम देवी, वार्ड नंबर-12 कोटा पाब से विद्या देवी, वार्ड नंबर-13 बकरास से प्रियंका, वार्ड नंबर-14 मिल्लाहा से राधा देवी तथा वार्ड नंबर-15 नाया पंजोड़ से यशपाल को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों और स्थानीय लोगों द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं। पंचायत समिति के नव-निर्वाचित सदस्य अब अपने-अपने क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को पंचायत समिति स्तर पर उठाएंगे।
