राजगढ़ पंचायत समिति के नतीजे घोषित, 15 वार्डों में चुने गए नए जनप्रतिनिधि
कई वार्डों में कांटे की टक्कर के बाद परिणाम आए सामने, विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की पंचायत समिति के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूरी होने के बाद 15 वार्डों से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। परिणाम सामने आते ही विजेता उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर-1 कोटी पधोग से सुदर्श कुमार, वार्ड नंबर-2 शाया सनौरा से रंजू बाला, वार्ड नंबर-3 नेहरटी बघोट से सरिता देवी, वार्ड नंबर-4 हाब्बन से नीलम, वार्ड नंबर-5 दाहन से निखिल, वार्ड नंबर-6 बोहल टालिया से विवेक पलाहा, वार्ड नंबर-7 दीदग से राजेश, वार्ड नंबर-8 भुईरा से सुखी देवी विजयी रहे।
वहीं, वार्ड नंबर-9 काथली भरण से सुनील कुमार, वार्ड नंबर-10 टिक्कर से भूपेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-11 करगानू से पुष्पा, वार्ड नंबर-12 शिलांजी से सीमा देवी, वार्ड नंबर-13 रानाघाट से निशा, वार्ड नंबर-14 कडोली दोची से रमा देवी (पत्नी मदन सिंह) तथा वार्ड नंबर-15 देवठी मझगांव से दिनेश कुमार को पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
राजगढ़ विकास खंड के इन परिणामों के साथ ही पंचायत समिति के गठन की तस्वीर लगभग स्पष्ट हो गई है। अब निर्वाचित सदस्य क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को पंचायत समिति स्तर पर उठाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
