सिरमौर में पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने कई वार्डों में बड़े उलटफेर और भारी जीत दर्ज कराई।
नाहन, पच्छाद और ददाहू पंचायत समितियों के विजेताओं की सूची सामने आते ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।
नाहन (सिरमौर)। पंचायत समिति नाहन के मत गणना के बाद आए परिणामों में वार्ड संख्या 2 रामाधौंन से वीरेंद्र सिंह सबसे ज्यादा मत लेकर विजयी रहे। वहीं, वार्ड संख्या 3 बनकला से रजनीश कुमार 603 वोटों के अंतर से विजयी रहे।
पंचायत समिति नाहन के वार्ड संख्या – 4 नलका से सरोज देवी ने 1082 मत हासिल कर जीत हासिल की, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी छीमा देवी को 735 मत मिले। वार्ड संख्या – 5 सतीवाला से दिनेश कुमार को विजयी घोषित किया गया।
पच्छाद पंचायत समिति के वार्ड संख्या -01 से ममता कुमारी को 1457 मत मिले, जबकि मीना देवी को 614 मत मिले। ममता देवी 843 मतों से विजयी रही। वार्ड संख्या -03 मानगढ़ से रणधीर सिंह 1438 वोट लेकर विजेता बने। वहीं, वार्ड नंबर -04 लाना बाका में अमरजीत सिंह 560 वोट लेकर विजयी रहे।
पंचायत समिति ददाहू के वार्ड संख्या – 01 कमलाड़ में रतिराम ने 721 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी जगदीश को 431 और इंदरजीत को 338 मत मिले। वार्ड संख्या – 02 नहरस्वार से क्षमानन्द शर्मा 433 वोटों से विजय हासिल कर पंचायत समिति सदस्य चुने गए।
ददाहू के वार्ड संख्या -03 पराडा से कुलदीप 1620 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड संख्या -04 पनार से कमलादेवी विजयी रही। उन्होंने 836 मत हासिल किए, जबकि परीक्षा को 776 मत मिले। वार्ड संख्या -05 से नीलू को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 1047 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी रेणु देवी को 529 मत मिले।
