Home स्वास्थ्य विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों का बड़ा संदेश: रैली निकालकर कहा- “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो”

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों का बड़ा संदेश: रैली निकालकर कहा- “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो”

by Dainik Janvarta
0 comment

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: छात्रों ने उठाई जागरूकता की मशाल, दिया नशामुक्त समाज का संदेश

“तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” के नारों से गूंजा कोटड़ी व्यास विद्यालय परिसर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों ने रैली और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने रैली, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से तंबाकू एवं नशे के खिलाफ संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इसके बाद विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्रों ने “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ जीवन, खुशहाल जीवन” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है और युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रघुवीर तोमर सहित शशि गुप्ता, ज्योति कुमारी, किरण कपूर, किरण चौहान, सुष्मिता, राकेश कुमार, ओम प्रकाश और अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.