Home समस्या कालाअंब ट्रैफिक समस्या: रेहड़ियों के अतिक्रमण से त्रिलोकपुर रोड पर बढ़ रही परेशानी, उद्योगपतियों ने उठाई कार्रवाई की मांग

कालाअंब ट्रैफिक समस्या: रेहड़ियों के अतिक्रमण से त्रिलोकपुर रोड पर बढ़ रही परेशानी, उद्योगपतियों ने उठाई कार्रवाई की मांग

by Dainik Janvarta
0 comment

क्या कालाअंब-त्रिलोकपुर रोड अब अतिक्रमण ज्यादा हो रहा है?

जहां कुछ मिनटों का सफर होना चाहिए, वहां वाहन चालकों को रोज जाम और हादसों के खतरे से जूझना पड़ रहा है।

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के सबसे व्यस्त सड़क कालाअंब – त्रिलोकपुर रोड़ पर आए दिन यातायात बाधित होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसका कारण उक्त सड़क के दोनों ओर रेहड़ी फड़ी वालों का बढ़ता अतिक्रमण बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र का बड़ा हिस्सा कालाअंब – त्रिलोकपुर संपर्क सड़क से जुड़ा है। इसके दृष्टिगत रोजाना हजारों छोटे – बड़े वाहन इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। भारी यातायात के लिहाज से सड़क पहले ही तंग है, ऊपर से रेहड़ी – फड़ी वालों ने इसे और तंग बना दिया है। हालात ये हैं कि आमने – सामने से आ रहे दो वाहन एक दूसरे को सही से पास नहीं दे पाते।

बताया जा रहा है कि त्रिलोकपुर रोड़ पर टोल नाके से लेकर कैनरा बैंक तक दिन में कई बार यातायात प्रभावित रहता है। सुबह और शाम के समय तो स्थिति और ज्यादा विकट होती है। सड़क के दोनों ओर सब्जी और अन्य सामान की रेहड़ियों में बढ़ोतरी हो जाती है, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। दुर्घटनाओं का भी भय बना रहता है। लेकिन बावजूद इसके इन पर कोई कार्रवाई धरातल पर नजर नहीं आती।

बता दें कि कुछ दिन पहले मोगीनंद क्षेत्र में नैशनल हाईवे 07 पर एक रेहड़ी संचालक के खिलाफ पुलिस ने यातायात में बाधा पहुँचाने को लेकर कार्रवाई की थी। तब लोगों ने सवाल उठाये थे कि त्रिलोकपुर सड़क पर ऐसी सैंकड़ो रेहड़ियाँ लगती हैं जिनसे राहगीरों, वाहन चालकों और उद्यमियों को भारी परेशानी होती है। यहाँ ऐसी कार्रवाई क्यूँ नहीं होती?

लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया कि जितना समय पंचकुला से कालाअंब पहुँचने में लगता है उतना ही समय कालाअंब बैरियर से त्रिलोकपुर स्थित उद्योगों में पहुँचने के लिए लग रहा है। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कालाअंब – त्रिलोकपुर सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए और एक निर्धारित सीमा के अंदर सड़क के किनारों से कम से कम 5-7 फीट की दूरी पर रेहड़ी फड़ी वालों को रखा जाए। ताकि वाहन एकदूसरे को पास देते हुए सुविधापूर्वक निकल सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.