Home हादसा सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शटरिंग से लदी पिकअप पलटी, युवक की मौत; चालक पर केस दर्ज

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शटरिंग से लदी पिकअप पलटी, युवक की मौत; चालक पर केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

भरली के पास दर्दनाक हादसा: पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

रूदाणा जा रही शटरिंग से लदी पिकअप हादसे का शिकार हुई, घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम। परिजनों ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत भरली के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रणबीर सिंह पुत्र जय चन्द निवासी गांव अम्बोया (चिलोई), डाकघर राजपुरा, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि 29 मई को दोपहर के समय उनके बेटे तुषार ने फोन पर सूचना दी कि दिव्यांशु शटरिंग सामग्री से लदी एक पिकअप में रूदाणा जा रहा था, जो रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के दौरान दिव्यांशु पिकअप के नीचे दब गया।

जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर HP17C-8245, जो सुमेर चन्द की बताई जा रही है, को अजय कुमार पुत्र सोम प्रकाश निवासी रूदाणा चला रहा था। वाहन अम्बोया से शटरिंग सामग्री लेकर रूदाणा की ओर जा रहा था। भरली के समीप अचानक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं।

घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए हर्बटपुर स्थित मसीही अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना चालक द्वारा वाहन को लापरवाही और तेज गति से चलाने के कारण हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पुरुवाला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए), 106 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.