Home हादसा गलत दिशा में चल रही स्कूटी बनी हादसे की वजह, NH-707 पर दो लोग घायल

गलत दिशा में चल रही स्कूटी बनी हादसे की वजह, NH-707 पर दो लोग घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

तेज रफ्तार स्कूटी गलत दिशा में आई, कार से भिड़ंत में दंपति घायल

NH-707 पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-707) पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को श्रीमती बोबी शर्मा पत्नी अतर सिंह निवासी गांव भाटगढ़, डाकघर पवान, तहसील चौपाल, जिला शिमला अपने पति अतर सिंह, भतीजे सुमित शर्मा तथा बच्चों शिवांश शर्मा और अनिरुद्ध शर्मा के साथ कार (HP08B-3777) में अपने गांव भाटगढ़ से पांवटा साहिब की ओर जा रही थीं।

बताया गया कि जब अतर सिंह कार चलाते हुए NH-707 पर उत्तरी क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी पांवटा साहिब की ओर से आ रही स्कूटी (HP17J-1105) कथित रूप से तेज रफ्तार और गलत दिशा में आकर उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कूटी चालक और उसके पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गए।

घायलों की पहचान राकेश पुत्र शूपा राम और पूजा देवी पत्नी राकेश, निवासी गांव बौंच के रूप में हुई है। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं।

इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.