Home हादसा सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, महिला ने तोड़ा दम

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, महिला ने तोड़ा दम

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, महिला की मौत

शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को दिन के समय बोलेरो कैंपर (HP62-3397) टिम्बी से कुराया की ओर जा रही थी। इसी दौरान चढ़ाई वाले रास्ते में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से करीब 10 से 15 मीटर नीचे ढलान में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। हादसे में इन्द्र सिंह, तारा देवी, जीत सिंह, लीला देवी, केसो देवी, विनोद, कुलदीप सिंह, शकुंतला देवी और कर्ण घायल हो गए। इनमें से शकुंतला देवी, जीत सिंह और कर्ण को उपचार के लिए पांवटा साहिब ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अन्य घायलों को भी काफी चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोलेरो कैंपर के चालक कुलदीप सिंह की लापरवाही और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस थाना शिलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125 और 106 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.