Home राजनीति Sirmaur Panchayat Election 2026: सिरमौर में वोटिंग का रिकॉर्ड उत्साह, दूसरे चरण में 85.16% मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे

Sirmaur Panchayat Election 2026: सिरमौर में वोटिंग का रिकॉर्ड उत्साह, दूसरे चरण में 85.16% मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में लोकतंत्र का उत्सव, गांव-गांव में दिखा मतदान का जबरदस्त उत्साह!

महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया मतदान, द्वितीय चरण में 85.16% वोटिंग दर्ज।

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव के दौरान गुरुवार को मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले की 90 ग्राम पंचायतों के 538 वार्डों के लिए हुए मतदान में कुल 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र का उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 1 लाख 25 हजार 673 मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 23 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 85.12 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 85.21 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी इस बार पुरुषों से अधिक दर्ज की गई, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड नाहन की 09 ग्राम पंचायतों में 86.27 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि ददाहू की 09 पंचायतों में 85.67 प्रतिशत मतदान हुआ। विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 पंचायतों में सबसे अधिक 89.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं पच्छाद की 12 पंचायतों में 82.30 प्रतिशत, पांवटा साहिब की 16 पंचायतों में 84.42 प्रतिशत, राजगढ़ की 11 पंचायतों में 86.92 प्रतिशत, संगड़ाह की 13 पंचायतों में 86.17 प्रतिशत तथा शिलाई की 12 पंचायतों में 82.89 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.