Home राजनीति मोगीनंद पंचायत चुनाव में रिकॉर्ड मतदान! 87% वोटिंग से गूंजा लोकतंत्र का उत्साह

मोगीनंद पंचायत चुनाव में रिकॉर्ड मतदान! 87% वोटिंग से गूंजा लोकतंत्र का उत्साह

by Dainik Janvarta
0 comment

मोगीनंद पंचायत चुनाव में दिखा लोकतंत्र का उत्साह, करीब 87 प्रतिशत मतदान

कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड की नवगठित ग्राम पंचायत मोगीनंद में वीरवार को हुए पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर 3:00 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सात वार्डों वाली पंचायत में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। युवा मतदाताओं में पहली बार वोट डालने को लेकर खास उत्साह नजर आया, वहीं बुजुर्गों ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाते हुए मतदान किया। महिलाओं की भागीदारी भी संतोषजनक रही और पूरे दिन मतदान केंद्रों पर रौनक बनी रही।

स्थानीय लोगों ने पंचायत के विकास, सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने प्रतिनिधियों के चयन में रुचि दिखाई। मतदान के दौरान प्रशासन और चुनाव कर्मियों की ओर से व्यवस्थाएं सुचारू रखी गईं, जिसके चलते प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

पंचायत सचिव हरबंस ने बताया कि मोगीनंद पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए हैं तथा पंचायत में लगभग 86 से 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को मतगणना की जाएगी, जिसके पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.