पच्छाद में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव
दो मतदान केंद्रों में संशोधन, वोट डालने से पहले जरूर चेक करें नई लोकेशन

नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत शाड़िया के वार्ड नं. 1 मासरिया पंजोपड़-1 के लिए पहले निर्धारित मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोेटी, कमरा नं. 1 को बदलकर अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया, कमरा नं. 2 किया गया है।
वहीं, वार्ड नं. 5 मासरिया पंजोपड़-2 के लिए पहले निर्धारित मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया, कमरा नं. 2 के स्थान पर अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोेटी, कमरा नं. 1 में मतदान होगा।
प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए संशोधित मतदान केंद्र की जानकारी पहले ही सुनिश्चित कर लें।
