Home राज्य Shimla News: चलती बस से चालक को खींचने की घटना पर भड़का निजी बस ऑपरेटर संघ, बोले- टल गया बड़ा हादसा

Shimla News: चलती बस से चालक को खींचने की घटना पर भड़का निजी बस ऑपरेटर संघ, बोले- टल गया बड़ा हादसा

by Dainik Janvarta
0 comment

चलती बस से चालक को बाहर खींचने की घटना पर भड़के निजी बस ऑपरेटर!

परिचालक ने समय रहते ब्रेक न लगाई होती तो हो सकता था बड़ा हादसा — बस ऑपरेटर संघ

शिमला। राजधानी शिमला में रविवार सुबह एचआरटीसी चालक के साथ पर्यटकों द्वारा कथित मारपीट और चलती बस से चालक को बाहर खींचने की घटना ने परिवहन क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। इस मामले को लेकर हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए घटना की घोर निंदा की है।

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर और महासचिव रमेश कमल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बस चालक और परिचालक दिन-रात यात्रियों की सेवा में लगे रहते हैं। चालक के ऊपर बस में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में चलती बस से चालक को बाहर खींचना बेहद गंभीर और गैर जिम्मेदाराना कृत्य है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि परिचालक ने समय रहते बस के ब्रेक न लगाए होते तो बड़ा सड़क हादसा हो सकता था और कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

निजी बस ऑपरेटर संघ ने एचआरटीसी कर्मचारियों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा निजी बस ऑपरेटर समुदाय उनके साथ खड़ा है। संघ ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से भी अपील की है कि परिवहन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.