Home स्वास्थ्य कालाअंब में भीषण गर्मी का कहर! 41°C तापमान ने लोगों को घरों में किया कैद

कालाअंब में भीषण गर्मी का कहर! 41°C तापमान ने लोगों को घरों में किया कैद

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में सूरज बरसा रहा आग, दोपहर में सड़कें सूनी… लोग घरों में कैद होने को मजबूर!

सुबह और रात में भी नहीं मिल रही राहत, 41°C तापमान ने बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों की बढ़ाई मुश्किलें।

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब इन दिनों भीषण गर्मी और गर्म लहर (हीट वेव) की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे के आसपास तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि सुबह 8:00 बजे और रात 8:00 बजे भी पारा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

तेज गर्मी का असर अब बाजारों और निर्माण कार्यों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कालाअंब बाजार में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं कई निर्माणाधीन भवनों में दोपहर के समय काम बंद करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को झेलनी पड़ रही है।

चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। त्रिलोकपुर स्थित आयुर्वेदिक औषधालय की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय गर्म लहर का प्रभाव सबसे अधिक रहता है। ऐसे में लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, अधिक मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और रसीले फलों का सेवन फायदेमंद है, जबकि तली-भुनी और बासी खाद्य वस्तुओं से परहेज करना चाहिए। सही खानपान और सावधानी ही हीट वेव से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है।

उधर, जिला के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की संभावना भी प्रबल हो गई है। कालाअंब और आसपास के विद्यालयों के समय में परिवर्तन समय की मांग बन गया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.