Home हादसा Sirmaur News: निहोग में HRTC बस का कहर! मंदिर से लौट रहे युवक-युवती की बाइक को मारी टक्कर, दोनों घायल

Sirmaur News: निहोग में HRTC बस का कहर! मंदिर से लौट रहे युवक-युवती की बाइक को मारी टक्कर, दोनों घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

निहोग में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार HRTC बस ने बाइक को मारी टक्कर

मंदिर दर्शन कर लौट रहे युवक-युवती घायल, बस चालक के खिलाफ केस दर्ज

नाहन (सिरमौर)। थाना सदर नाहन क्षेत्र के निहोग के पास एक तेज रफ्तार HRTC बस की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए। पुलिस ने मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि वह अकाल कॉलेज बडू साहिब से अपने परिचित कल्प शर्मा के साथ बाइक नंबर HP71-7381 पर भूर्षिग महादेव मंदिर सराहां दर्शन के लिए गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान निहोग के पास नाहन की ओर से आ रही HRTC बस नंबर HP18B-9838 ने मोड़ पर कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती दोनों घायल हो गए।

बस चालक की पहचान कुशल शर्मा पुत्र सत्यानंद शर्मा, निवासी गांव कोटला मोलर, तहसील ददाहू के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसा बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुआ।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.