Home राज्यहिमाचल प्रदेश सिरमौर पंचायत चुनाव 2026: 3894 उम्मीदवार मैदान में, 27 पंचायतें निर्विरोध, 3.71 लाख मतदाता करेंगे मतदान

सिरमौर पंचायत चुनाव 2026: 3894 उम्मीदवार मैदान में, 27 पंचायतें निर्विरोध, 3.71 लाख मतदाता करेंगे मतदान

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर पंचायत चुनाव 2026: 3894 उम्मीदवार मैदान में, 27 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं

26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होगा मतदान, 3.71 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

जिले में 54 अति संवेदनशील और 268 संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित, प्रशासन ने चुनाव तैयारियां पूरी कीं

नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव 26, 28 व 30 मई 2026 को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 318 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा प्रधान पद के लिए 826, उप-प्रधान पद के लिए 650 तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए 2047 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की कुल 27 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इनमें विकास खंड पच्छाद की शाडिया व दाडो देवरिया पंचायतें शामिल हैं। विकास खंड संगड़ाह की दाना घाटों, संगड़ाह (ग्रामीण) और रणफूआ जबडोग पंचायतें भी निर्विरोध चुनी गई हैं।

इसी प्रकार विकास खंड राजगढ़ की माटल बखोग, नेहरटी बघोट, काथली भरण और हाब्बन पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। विकास खंड कमरऊ में टटियाना, पोका, शावगा, शरलीमानपुर और कांडो च्योग पंचायतें निर्विरोध रही हैं।

वहीं विकास खंड शिलाई की बकरास, बाम्बल, बिन्डला दिगवा, धारवा, द्राविल, जरवा जुनेली, कांडो भटनोल, नावणा भटवाड़, सखोली और शिरी क्यारी पंचायतें भी बिना मुकाबले चुनी गई हैं। इसके अलावा विकास खंड पांवटा साहिब की भैला और शिवा पंचायत तथा विकास खंड ददाहू की चाडना पंचायत भी निर्विरोध घोषित हुई है।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में मतदान के लिए कुल 1641 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 54 अति संवेदनशील, 268 संवेदनशील तथा 1319 सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्र शामिल हैं।

जिले में कुल 3 लाख 71 हजार 404 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 94 हजार 309 पुरुष, 1 लाख 77 हजार 93 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.