Home राजनीति कालाअंब पंचायत चुनाव: स्वच्छता, पेयजल और रोजगार पर फोकस, प्रधान पद के लिए मजबूत दावेदारी और विकास मॉडल पेश कर रहे यशपाल शर्मा

कालाअंब पंचायत चुनाव: स्वच्छता, पेयजल और रोजगार पर फोकस, प्रधान पद के लिए मजबूत दावेदारी और विकास मॉडल पेश कर रहे यशपाल शर्मा

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब पंचायत चुनाव के रण में इस बार विकास, रोजगार और स्वच्छता सबसे बड़े मुद्दे बनकर उभर रहे हैं।

इसी बीच प्रधान पद के उम्मीदवार यशपाल शर्मा ने रोजगार, पेयजल, सफाई व्यवस्था और नशा मुक्त पंचायत के विजन के साथ चुनावी मैदान में मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

गांव-गांव बढ़ता जनसमर्थन और लगातार हो रहा जनसंपर्क अभियान चुनावी माहौल को और गर्माता नजर आ रहा है।

कालाअंब (सिरमौर): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पंचायत चुनाव अब पूरी तरह विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर केंद्रित होता दिखाई दे रहा है। प्रधान पद के उम्मीदवार यशपाल शर्मा ने रोजगार, स्वच्छ पंचायत, पेयजल व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को अपनी चुनावी प्राथमिकताओं में शामिल कर जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाई है।

अनुभवी, शिक्षित और मिलनसार छवि वाले यशपाल शर्मा को गांवों में लगातार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में उनके प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कालाअंब जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल पाई, लेकिन पहली बार कोई उम्मीदवार इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहा है।

यशपाल शर्मा ने कहा कि कालाअंब में स्थापित उद्योगों में हिमाचली युवाओं को रोजगार देना नियमों के तहत अनिवार्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें प्रधान चुनती है तो प्रशासन और उद्योग प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें।

कालाअंब पंचायत के लिए विकास मॉडल लेकर आए प्रधान पद के उम्मीदवार यशपाल शर्मा – देखें विशेष वीडियो!

उन्होंने पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी बड़ा विजन सामने रखा। यशपाल शर्मा ने कहा कि पंचायत के हर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा जलभराव, गंदगी और सीवरेज जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सफाई व्यवस्था और बेहतर कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा।

नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और युवाओं को खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

बुजुर्गों के लिए और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी यशपाल शर्मा ने विशेष योजनाओं का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने, स्ट्रीट लाइट, रामपुर जट्टान गांव में पुलियों का निर्माण, कालाअंब पंचायत के लिए पीने के पानी के टैंक का निर्माण, अलग पटवार सर्किल खोलने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि बुजुर्गों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चुनावी माहौल के बीच यशपाल शर्मा ने पंचायत की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कालाअंब को साफ, विकसित, रोजगार युक्त और नशा मुक्त पंचायत बनाना है तो उनके चुनाव चिन्ह ‘जग’ के सामने मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.