Home क्राइम हिमाचल लौट रहे युवक को बस में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा! सऊदी से आया था घर, 24 घंटे बाद भी बेसुध

हिमाचल लौट रहे युवक को बस में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा! सऊदी से आया था घर, 24 घंटे बाद भी बेसुध

by Dainik Janvarta
0 comment

सऊदी अरब से घर लौट रहा था युवक… रास्ते में किसी ने ऐसा जाल बिछाया कि परिवार की खुशियां पलभर में हो गईं खत्म

दिल्ली से हिमाचल आ रही बस में युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया, 24 घंटे बाद भी उसे होश नहीं आया है।

ऊना। सऊदी अरब से करीब साढ़े तीन साल बाद अपने घर लौट रहे एक युवक के साथ रास्ते में सनसनीखेज वारदात हो गई। दिल्ली से हिमाचल आने के दौरान बस में सफर कर रहे युवक को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया और उसके पास मौजूद जरूरी सामान लेकर आरोपी फरार हो गया। युवक पिछले करीब 24 घंटे से बेसुध हालत में अस्पताल में भर्ती है।

पीड़ित की पहचान जिला ऊना के फतेहपुर गांव निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। इसके बाद उन्होंने मेट्रो के जरिए सफर किया और फिर नंगल जाने वाली बस में सवार हो गए। रात करीब साढ़े 11 बजे तक उनकी पत्नी प्रवीण कुमारी से फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया।

परिजन पूरी रात और शुक्रवार सुबह तक नंगल बस अड्डे पर उनका इंतजार करते रहे, मगर सतनाम सिंह वहां नहीं पहुंचे। बाद में पता चला कि युवक नंगल उतरने के बजाय बेहोशी की हालत में ऊना बस अड्डे तक पहुंच गया। बस चालक और परिचालक को उसकी हालत संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने दस्तावेजों की मदद से परिजनों से संपर्क किया।

परिजन जब ऊना बस अड्डे पहुंचे तो सतनाम सिंह बेसुध हालत में मिले। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक युवक का पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान गायब है। आशंका जताई जा रही है कि बस यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और युवक के होश में आने के बाद पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.