Home राजनीति सिरमौर में पंचायत चुनाव की तारीखें तय, जानिए आपकी पंचायत में कब होगा मतदान

सिरमौर में पंचायत चुनाव की तारीखें तय, जानिए आपकी पंचायत में कब होगा मतदान

by Dainik Janvarta
0 comment

26, 28 और 30 मई को 273 पंचायतों में होगा मतदान, हर बैलेट बॉक्स पर रहेगा QR कोड : जिला निर्वाचन अधिकारी

तीन चरणों में होने जा रहे सिरमौर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

इस बार हर बैलेट बॉक्स पर रहेगा QR कोड, जिससे मतदान प्रक्रिया की रियल टाइम निगरानी की जाएगी।

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को 94 ग्राम पंचायतों, 28 मई को 90 ग्राम पंचायतों तथा 30 मई को 89 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इस प्रकार जिले की कुल 273 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों के पदों की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में ही की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रत्येक बैलेट बॉक्स पर विशेष QR कोड लगाया गया है। इसके माध्यम से बैलेट बॉक्स की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी तथा इसकी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लगातार अपडेट होती रहेगी।

26 मई को इन पंचायतों में होगा मतदान

26 मई को विकास खंड नाहन, राजगढ़, ददाहू, संगड़ाह, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद और कमरऊ की कुल 94 पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। इनमें कालाअंब, त्रिलोकपुर, नाहन-2, नोहराधार, शिलाई, धौलाकुआं, कोलर, सतौन सहित कई प्रमुख पंचायतें शामिल हैं।

28 मई को 90 पंचायतों में मतदान

28 मई को जिले के विभिन्न विकास खंडों की 90 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें मोगीनंद, माजरा, पुरूवाला, सराहां, कमरऊ, शिवपुर, खोदरी, गुरूवाला सिंगपुरा और अन्य पंचायतें शामिल रहेंगी।

30 मई को 89 पंचायतों में होगा मतदान

30 मई को अंतिम चरण में 89 पंचायतों में मतदान संपन्न कराया जाएगा। इस चरण में नागल-सुकेती, नाहन, संगड़ाह (ग्रामीण), बद्रीपुर, फतेहपुर, मिश्रवाला, बागथन, सिरमौरी मंदिर और शरली मानपुर सहित कई पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.