Home क्राइम पांवटा साहिब : स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पकड़ी 214 ग्राम चरस, यूपी नंबर की बाइक से हो रही थी तस्करी

पांवटा साहिब : स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पकड़ी 214 ग्राम चरस, यूपी नंबर की बाइक से हो रही थी तस्करी

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! बाइक सवार दो युवकों से 214 ग्राम चरस बरामद

सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने रामपुरघाट में नाकाबंदी कर पकड़े आरोपी, यूपी नंबर की बाइक से हो रही थी तस्करी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों से 214 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम बीती रात रामपुरघाट स्थित शराब ठेके के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गोन्दपुर की ओर से रामपुरघाट की तरफ भारी मात्रा में चरस लेकर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रामपुरघाट शराब ठेके के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बताए गए नंबर की मोटरसाइकिल UP31CC2151 वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली।

पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम उबेद पुत्र सहीद निवासी गांव पश्चिमी लकपेड़ा, डाकघर व तहसील मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष बताया। वहीं पीछे बैठे युवक ने अपना नाम असलम पुत्र इसरार, निवासी मोहल्ला घुटैयाबाद, तहसील व जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), उम्र 26 वर्ष बताया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे एक लिफाफे से बत्ती के आकार की 214 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना पुरुवाला में आरोपियों के खिलाफ धारा 20, 29, 61 और 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.