मोगीनंद में नाले से मिला ट्रक मालिक का शव, इलाके में फैली सनसनी
ढाकावाला क्षेत्र में खड़े ट्रक के पास मिला शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के ढाकावाला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान धनबीर सिंह (48) पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव हाब्बी, तहसील पच्छाद , जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर शव मिला है उसके समीप ही मृतक का ट्रक भी खड़ा पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कालाअंब पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया और मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कालाअंब थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
