Home राज्य Himachal Weather Alert: हिमाचल में 19 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Alert: हिमाचल में 19 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Weather Update: हिमाचल में अभी राहत, लेकिन 19 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

5 दिनों में तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम ने थोड़ी राहत दी है और अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि 19 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते राज्य में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 21 मई के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 22 और 23 मई को मौसम का असर और बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।

विभाग ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ क्षेत्रों में 19 से 23 मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

उधर, अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। रविवार को राजधानी शिमला समेत कई हिस्सों में मौसम साफ बना रहा और धूप खिली रही।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.