Home राजनीति सोलन: 12 पंचायतें निर्विरोध, 243 में होगा सीधा मुकाबला, 828 उम्मीदवार मैदान में

सोलन: 12 पंचायतें निर्विरोध, 243 में होगा सीधा मुकाबला, 828 उम्मीदवार मैदान में

by Dainik Janvarta
0 comment

सोलन में पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ, 12 पंचायतें निर्विरोध, 243 में होगा मुकाबला

12 पंचायतों में बिना वोटिंग चुने गए प्रधान-उपप्रधान, जबकि बाकी 243 पंचायतों में अब चुनावी रण पूरी तरह गर्मा गया है। नामांकन वापसी के बाद सोलन जिले में चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है और गांव-गांव में अब प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है।

सोलन। सोलन जिले में पंचायतीराज संस्थानों के चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम चुनावी तस्वीर सामने आ गई है। जिले की कुल 255 पंचायतों में से 12 पंचायतों का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है, जबकि बाकी 243 पंचायतों में चुनावी मुकाबला होगा। प्रधान पद के लिए अब 828 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

निर्विरोध चुनी गई पंचायतों में सबसे ज्यादा छह पंचायतें नालागढ़ विकास खंड से हैं। इसके अलावा कंडाघाट ब्लॉक की दो पंचायतों में सर्वसम्मति से प्रतिनिधि चुने गए हैं, जबकि पट्टा, कुनिहार, सोलन और धर्मपुर ब्लॉक की एक-एक पंचायत में भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इससे कई क्षेत्रों में आपसी सहमति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देखने को मिला है।

नामांकन वापसी के अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए, जिसके बाद प्रशासन ने सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। जिला परिषद सदस्य पद के लिए अब 76 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 16 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 387 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और इस श्रेणी में 78 नामांकन वापस हुए हैं।

उपप्रधान पद पर सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली। जिलेभर में 804 उम्मीदवार अब मैदान में हैं, जबकि 464 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 2540 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 424 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब 2116 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

प्रधान पद के लिए कुल 416 नामांकन वापस हुए हैं। इनमें नालागढ़ से 153, सोलन से 68, कंडाघाट से 53, कुनिहार से 47, पट्टा से 50 और धर्मपुर से 45 उम्मीदवार शामिल हैं। उपप्रधान पद पर भी बड़ी संख्या में नाम वापस लिए गए, जिनमें नालागढ़ से 121, सोलन से 90, कुनिहार से 75, धर्मपुर से 64, कंडाघाट से 59 और पट्टा से 57 प्रत्याशी शामिल रहे।

वार्ड सदस्य पद के लिए भी कई उम्मीदवार पीछे हटे। नालागढ़ में सबसे ज्यादा 162 नाम वापस हुए, जबकि पट्टा से 58, सोलन से 54, धर्मपुर से 48 और कंडाघाट से 40 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.