Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर 17 मई को नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बाजार-संस्थान-निजी दफ्तर सब बंद

17 मई को नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बाजार-संस्थान-निजी दफ्तर सब बंद

by Dainik Janvarta
0 comment

कल बंद रहेंगे नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ के बाजार व संस्थान!

वोटिंग वाले दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से समय रहते मतदान केंद्र पहुंचने की अपील भी की है।

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकाय के आम चुनाव के मद्देनजर 17 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, दुकानें तथा वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी यह सवैतनिक अवकाश माना जाएगा, ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि मतदान प्रक्रिया 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.