Home राजनीति कालाअंब पंचायत चुनाव में मुकाबला हुआ दिलचस्प, नामांकन वापसी के बाद पारिवारिक सदस्य आमने-सामने

कालाअंब पंचायत चुनाव में मुकाबला हुआ दिलचस्प, नामांकन वापसी के बाद पारिवारिक सदस्य आमने-सामने

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब पंचायत चुनाव में ‘विरासत की जंग’ ने बढ़ाई दिलचस्पी, सगे भाई आमने-सामने

नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, प्रधान और उपप्रधान पद पर मुकाबला हुआ रोचक

नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब में इस बार पंचायत चुनाव केवल वोटों की लड़ाई नहीं, बल्कि “विरासत की जंग” के रूप में भी चर्चा का विषय बन गया है। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान के दो सगे बेटे आमने-सामने चुनाव मैदान में डटे हैं, जबकि उपप्रधान पद पर भी दो चचेरे भाइयों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में पंचायत का चुनाव क्षेत्रभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब में नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार तक कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 38 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे।

प्रधान पद के लिए नामांकन वापस लेने वालों में रेखा, राजबीर, तरसेम, मोहम्मद इस्लाम और गुरनाम शामिल हैं। अब प्रधान पद के लिए यशपाल, पवन कुमार, चमन लाल, सुभाष, ज्ञान चंद और बलविंद्र सिंह चुनाव मैदान में रह गए हैं।

उपप्रधान पद से जरनेल और राजेश ने नामांकन वापस लिया है। अब गुरप्रीत सिंह, सोमनाथ, तरसेम और अशोक कुमार उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से 07 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

एआरओ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत कालाअंब में विभिन्न पदों के लिए कुल 38 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है, जबकि शेष प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं।

बहरहाल, पंचायत में पारिवारिक मुकाबलों ने चुनावी माहौल को और अधिक रोचक बना दिया है। गांव में चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अब सभी की नजरें मतदान पर टिकी हुई हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.