Home राज्यहिमाचल प्रदेश Nahan MC Election 2026: नाहन में आज से ड्राई डे लागू, चुनाव परिणाम तक बंद रहेंगे शराब के ठेके

Nahan MC Election 2026: नाहन में आज से ड्राई डे लागू, चुनाव परिणाम तक बंद रहेंगे शराब के ठेके

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन एमसी चुनाव 2026: नगर परिषद नाहन क्षेत्र में आज शाम 3 बजे से ड्राई डे लागू, मतगणना तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने अहम आदेश जारी किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर (एम)-कम-एसडीएम नाहन राजीव कुमार संख्यान ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से नगर परिषद नाहन के सभी 13 वार्डों में ड्राई डे घोषित किया है।

जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद नाहन क्षेत्र में 15 मई 2026 को शाम 3 बजे से लेकर 17 मई 2026 को मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तथा सभी वार्डों के परिणाम घोषित होने तक शराब की बिक्री, वितरण एवं परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी शराब ठेके, वाइन शॉप, होटल, ढाबा, कैटरिंग हाउस, टैवर्न अथवा सार्वजनिक और निजी स्थान पर किसी भी प्रकार की मादक या नशीली वस्तु की बिक्री या वितरण नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद पंचायत रिसोर्स सेंटर नाहन में मतगणना की जाएगी।

एसडीएम नाहन ने आबकारी एवं कराधान विभाग, पुलिस विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 304(R)(2) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.