Home हादसा Himachal: कालाअंब इंडस्ट्री एरिया में दो बड़े हादसे, मशीनों में कटे हाथ; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Himachal: कालाअंब इंडस्ट्री एरिया में दो बड़े हादसे, मशीनों में कटे हाथ; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में एक हफ्ते में दो बड़े औद्योगिक हादसे, एक नाबालिग समेत दो कामगारों के हाथ मशीनों में कटे

फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, श्रम विभाग ने जांच के दिए संकेत

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक सप्ताह के भीतर दो अलग-अलग औद्योगिक हादसों में दो कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन हादसों में एक नाबालिग युवक और एक युवती के हाथ मशीनों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और फैक्ट्रियों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पहला हादसा 6 मई को कालाअंब स्थित उमा इंडस्ट्रीज में हुआ। यहां प्रेस मशीन पर काम करते समय एक युवक का बायां अंगूठा मशीन में बुरी तरह कुचल गया। घायल युवक की पहचान सचिन पुत्र सुभाष निवासी सरसावा, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक की उम्र 17 वर्ष 10 माह 25 दिन थी और वह अगले माह 18 वर्ष का होने वाला है।

पीड़ित सचिन ने बताया कि वह हादसे से कुछ दिन पहले ही उक्त उद्योग में काम पर लगा था और कंपनी के ठेकेदार सरफराज निवासी भगवानपुर के अधीन कार्य कर रहा था। प्रेस मशीन पर काम करते समय उसका अंगूठा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में उपचार के दौरान काटना पड़ा। मामले के सामने आने के बाद कम उम्र के युवाओं से फैक्ट्रियों में काम करवाए जाने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

दूसरा हादसा बुधवार 13 मई को कालाअंब की एक टायर रबर निर्माण कंपनी पोद्दार टायर में सामने आया। यहां कार्यरत महिला कामगार सुकन्या (18) पुत्री राजू राम निवासी बिहार, हाल निवासी शिव कॉलोनी कालाअंब का दायां हाथ मशीन में फंस गया, जिससे उसकी चारों उंगलियां बुरी तरह कुचल गईं। घायल युवती को तुरंत कालाअंब के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है।

लगातार सामने आ रहे इन हादसों ने कालाअंब के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं श्रम विभाग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल जलोटा ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के युवक-युवतियों को काम पर रखना गैरकानूनी है। मामले की जांच की जाएगी और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.