Home क्राइम Sirmaur News: राजगढ़ में ट्रक से 11.720 किलो चूरा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sirmaur News: राजगढ़ में ट्रक से 11.720 किलो चूरा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur News: राजगढ़ में ट्रक से 11.720 किलो चूरा पोस्त बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

गिरिपुल की ओर जा रहे ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी नशे की खेप। डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 11.720 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है।

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 11.720 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई 2026 को डिटेक्शन सेल सब डिवीज़न राजगढ़ की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी तथा मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय कुमार और प्रेम सिंह ट्रक नंबर HP07F-0867 में चूरा पोस्त की खेप लेकर सोलन से गिरिपुल की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरयोग मुख्य सड़क पर नाकाबंदी कर उक्त ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक ने अपनी पहचान अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव कोट ढांगर, डाकघर ठोड़ निवाड़, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर (उम्र 40 वर्ष) के रूप में बताई। वहीं कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर-2, राजगढ़, जिला सिरमौर (उम्र 42 वर्ष) बताया।

पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर केबिन के नीचे मेट के खांचे तथा दोनों साइड के लॉक वाले खांचों से 23 पॉलिथीन लिफाफे बरामद हुए। इन लिफाफों में कुल 11.720 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पच्छाद में धारा 15 और 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.