Home क्राइम Paonta Sahib Crime: पेट्रोल डालकर कार में लगाई आग, सीसीटीवी से खुली साजिश; हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

Paonta Sahib Crime: पेट्रोल डालकर कार में लगाई आग, सीसीटीवी से खुली साजिश; हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में कार को पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी

रात के अंधेरे में घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर फरार हुए बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले का बड़ा खुलासा किया है।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार में आगजनी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से की गई है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 04 मई 2026 को रणजीत सिंह पुत्र डॉ. मनमोहन सिंह निवासी वार्ड नंबर-08 कोर्ट रोड पांवटा साहिब ने थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 03/04 मई की रात करीब दो बजे शोर और धुएं के कारण उनकी नींद खुली। जब वह घर के गेट की तरफ पहुंचे तो देखा कि उनकी कार HP17G-1000 में भीषण आग लगी हुई थी।

Also Read

👉 Himachal Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत; घायल ने बचाई बाकी की जान

परिजनों और पड़ोसियों की मदद से बड़ी मुश्किल से कार को बाहर निकाला गया तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी।

इसके बाद जब परिवार ने घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सामने आया कि दो बाइकों पर सवार पांच युवक घर के बाहर पहुंचे थे। आरोपियों ने बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी की और घर के गेट के अंदर पेट्रोल छिड़ककर कार को आग लगा दी, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

मामले में थाना पांवटा साहिब में धारा 326(g), 324(4) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान साइबर सेल पांवटा साहिब और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 13 मई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल पुत्र विजय कुमार निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर फतेहपुर, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा और निखिल पुत्र सतपाल निवासी गांव बुड़िया चुंगी, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। मामले में शामिल अन्य लोगों और आगजनी के पीछे के कारणों को लेकर जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.