Home क्राइम कोलर के जंगल में मिली जली हुई लाश मामले में बड़ा खुलासा: प्रेमी ने घर में की हत्या, बैग में भरकर हिमाचल लाकर शव जलाया

कोलर के जंगल में मिली जली हुई लाश मामले में बड़ा खुलासा: प्रेमी ने घर में की हत्या, बैग में भरकर हिमाचल लाकर शव जलाया

by Dainik Janvarta
0 comment

धौलाकुआँ जंगल में मिली जली हुई लाश का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पहले घर में हत्या… फिर बैग में भरकर हिमाचल लाया शव!

धौलाकुआँ के जंगल में जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, सीसीटीवी ने खोल दी पूरी कहानी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिला के धौलाकुआँ क्षेत्र में नेशनल हाईवे से करीब 50 मीटर दूर जंगल में युवती की जली हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवीन, निवासी बराडा, जिला अंबाला के रूप में हुई है। आरोपी को अंबाला की बराडा पुलिस, स्थानीय पुलिस और माजरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बातापुल के समीप से दबोचा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने पहले बराड़ा (अंबाला) स्थित अपने घर में युवती की हत्या की। इसके बाद शव को एक बैग में डालकर हिमाचल प्रदेश लाया गया। आरोपी ने धौलाकुआँ-कोलर पंचायत क्षेत्र के जंगल में शव को आग लगाकर पहचान मिटाने की कोशिश की।

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिले। फुटेज में आरोपी नवीन एक अन्य व्यक्ति के साथ रेहड़ी पर बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी आधार पर बराडा पुलिस पहले से मामले की जांच कर रही थी और आरोपी की तलाश जारी थी। इसी बीच कोलर पंचायत के जंगल में युवती का जला हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Also Read

👉 Sirmaur News: जंगल से मिली महिला की जली हुई लाश, 95% शव जला… हत्या की आशंका से सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर फोरेंसिक जांच शुरू की गई। पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमें संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की डायरेक्टर नसीमा बेगम भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि समाज को बेटियों की सुरक्षा के प्रति और अधिक जागरूक होने की जरूरत है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.