Home हादसा सिरमौर: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचलकर फरार हुआ डंपर चालक गिरफ्तार

सिरमौर: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचलकर फरार हुआ डंपर चालक गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

सतौन हादसे में बड़ा खुलासा… मौत के बाद फरार हुआ डंपर चालक आखिरकार पुलिस के शिकंजे में!

राहगीर को कुचलने के बाद मौके से भागा था आरोपी, गुस्साए लोगों ने NH पर लगा दिया था जाम।
सिरमौर के सतौन हादसे में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत सतौन में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत मामले में आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चालक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र जालम सिंह, निवासी कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Also Read

👉 Sirmaur Accident: सतौन में डंपर ने राहगीर को कुचला, मौत के बाद फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-707 किया जाम

बता दें कि मंगलवार शाम के समय सतौन बस स्टैंड के समीप मृतक इन्दर सिंह, निवासी मझौली सड़क पार कर रहे थे कि तभी शिलाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने एनएच पर जाम लगा दिया था।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.